Public Updates ( काजल तिवारी ) -: (लुधियाना) बड़ी खबर लुधियाना से सामने आरही है, जहा पर नगर निगम कर्मचारियों की कई महीनो की पेंडिंग तनख्वाह न रिलीज करने के विरोध में दर्जा चार कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके चलते नगर निगम के सफाई कर्मचारियों, सीवरेज मैन और दर्जा चार कर्मचारियों द्वारा सोमवार को एक रोष रैली निकली गई।

इसके बाद नगर निगम जोन ए के माता रानी चौंक स्थित ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया गया। इन प्रदर्शनकारियो द्वारा नगर निगम के मेन ऑफिस का गेट बंद कर दिया गया ओर वह धरना लगा कर बैठ गए हैं।

नगर निगम के जो कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे है उनका कहना है कि साल्लेर्य रिलीज करने की मांग को लेकर उन्होंने 5 फ़रवरी को निगम कमिश्नर को मांग पत्र दिया था | इस पत्र में एक हफ्ते के अंदर सैलरी रिलीज करने का अल्टीमेटम दिया गया था।

इसके बाद भी सैलरी रिलीज नहीं हुई, जिसके विरोध में कर्मचारियों ने नगर निगम ऑफिस का घेराव किया है। इस दौरान कुछ कर्मचारियों द्वारा अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया है। इसके तहत नगर निगम के मैन ऑफिस के गेट को बंद कर धरना लगा दिया गया है।

Share.
Exit mobile version