जालंधर (Public Updates TV)। महानगर जालंधर में पिछले दिनों एजीआई फ्लैट्स से गायब हुए एडवोकेट और उसकी महिला साथी का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। हत्यारोपी की ने कबूल किया कि उसकी महिला मित्र के साथ एडवोकेट के संबंध होने का पता चलने पर दोनों को मारकर लुधियाना में फेंक दिया। पुलिस दोनों के शव रिकवर करवाने के लिए आरोपी को लुधियाना ले गई।

जानकारी के मुताबिक लापता होने के बाद पुलिस ने वक़ील की कार बरामद कर ली जिसमें चाबी लगी हुई थी। हत्यारोपी की पहचान हरविंदर सिंह बिंदर के रूप में हुई है जिसने लुधियाना में डीएसपी बलराज सिंह गिल और उसकी महिला मित्र का कत्ल किया था। आरोपी इस मामले में 13 साल बाद जेल से पैरोल पर आया था। 

आरोपी ने कबूल किया कि वह जेल में नशे का कारोबार करता था जिसकी सारी कमाई महिला मित्र अंजूपाल निवासी संतोषपुरा को दे देता था। जिसने हाईवे पर AGI में एक फ्लैट खरीदा और वकील संजीव के साथ रहने लगी थी। जब उसे इस बारे में पता चला तो पैरोल पर बाहर आते ही एजीआई फ्लैट्स पहुंचा और दोनों का अपहरण करके  हत्या कर दी। उसे धोखा देने वालों का अंजाम यही होना था। 

Share.
Exit mobile version