Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  बड़ी खबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD और APP नेताओ में करीबी माने जाने वाले मंजीत सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है | मुख्यमंत्री कार्यालाओ के सूत्रों से पता चला है की उन्होंने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था और यह इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है | बताया जा रहा है की मंजीत सिंह सिद्धू की सेहत नहीं ठीक रहती जिसकी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है |

आपको बता दे की मुख्यमंत्री मान के OSD सिद्धू ने जनवरी में ही इस पद को संभाला था | मंजीत सिद्धू आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई और पंजाब के पत्रकार समुदाय का जाना माना नाम है | वही आपको बता दे की काफी समय से AAP पंजाब की मीडिया को संभाल रहे थे |

इसके साथ ही आपको बता दे की APP में जुड़ने से पहले उन्होंने ने बहुत सारे अखबरों में काम किया बहुत सारा एक्सपीरियंस था उनके पास और AAP पंजाब मीडिया को सँभालने के बाद भी वह कई अखबारों के साथ जुड़े रहे बहुत अच्छे रिलेशन थे | उनके अनुभवों के कारण आप को पंजाब में काफी फायदा मिला |

Share.
Exit mobile version