Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को संगरूर कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी है। इसके बाद अब अमन अरोड़ा 26 जनवरी को झंडा फहरा सकेंगे। दरअसल अमन अरोड़ा को घरेलू विवाद के मामले में सुनाम कोर्ट ने 2 साल कैद की सजा सुनाई थी।

आपको बता दें कि पारिवारिक विवाद के मामले में अमन अरोड़ा को 2 साल की सजा सुनाई गई थी। इस सजा के फैसले के खिलाफ उन्होंने संगरूर की अदालत में याचिका दायर की थी, जिसे लेकर आज फैसला सुनाया जाएगा। वहीं इसके बाद पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में भी आज अमन अरोड़ा के मामले की सुनावाई है। इसमें संगरूर कोर्ट के फैसले की कॉपी आज सरकार द्वारा हाईकोर्ट में पेश की जाएगी।

 

Share.
Exit mobile version