Public Updates ( काजल तिवारी ) -: नीटू शटरांवाला को लेकर बड़ी खबर जो की सोशल मीडिया अटपटी चटपटी बातो से सुर्खियों में रहता है | जानकारी के अनुसार नीटू शटरांवाला बेगमपुरा सांझा फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान सुच्चा सिंह ने उप प्रधान पद से हटाते हुए पार्टी से ही निष्कासित कर दिया है।

आपको बता दे की नीटू का नाम नीटू शटरांवाला कैसे पड़ा नीटू पहले शटरों का काम करता था जिसके बाद सुच्चा सिंह ने उसे अपनी पार्टी बेगमपुरा सांझा फ्रंट में राष्ट्रीय उप प्रधान बनाते हुए विधायक का चुनाव लड़वाया | हालाँकि पहले चुनाव में उसे बस 6 वोट मिले थे और दूसरी वार भी वह चुनाव लड़ा था तब उसको 4599 वोट मिला था |

परन्तु अब सुच्चा सिंह और नीटू शटरांवाला के बीच घमसान युद्ध चल रहा है | सुच्चा सिंह ने आरोप लगाया है की नीटू पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहा था।

सुच्चा सिंह

जिसको मद्देनजर रखते हुए नीटू को सभी पदों से बर्खास्त कर दिया जाए | उन्होंने ने कहा की अब बेगमपुरा से नीटू चुनाव नहीं लड़ सकता है | नीटू की तरफ से अभी तक कोई टिपणी नहीं की गई है | इसके साथ ही आपको बता दे की नीटू पंजाबी फिल्म ,अलबम में भी काम करता है |

Share.
Exit mobile version