रामनगरी अयोध्या में दिवाली पर 11 नवंबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा | 25000 वालंटियर राम की पैड़ी के 51 घाटों पर दीपक सजा रहे है | 24 लाख से ज्यादा दीपक राम पैड़ी पर जलाने के लिए अवध विशविद्यालय के वालंटियर करेंगे | दीपोत्सव को नजर में रखते हुए रामनगरी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है |

आपको बता दे की इतने साल से रामलला को कुटिया में रखा गया था परन्तु इस दिवाली में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के साथ दिवाली बहुत ज्यादा स्पेशल हो गई है |

इस बार दिवाली में पिछली वार से भी ज्यादा खास साज सजावट होगी | क्योंकि इस बार रामलला के अस्थाई मंदिर की आखिरी दीपावली है |

ऐसे में इसको भव्य बनाने का निर्देश मुख्यमंत्री के स्तर पर दिए थे | रामनगरी को रंग बिरंगी लइटो से सजाया जा रहा है चारो ओर दीप जलाए जाएंगे |

दीपोत्सव को लेकर सरकार और भक्तो के बीच खूब उत्साह देखने को मिल रहा है | इसके साथ ही आपको बता डी की रामनगरी में बने धर्म पथ पर गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस के सातो, अध्याय बाल काण्ड, अयोध्या कांड , अरण्य काण्ड, किष्किंधा काण्ड ,सुंदरकांड ,लंका काण्ड और उत्तर काण्ड पर आधारित खूबसूरत द्वार बनाए जा रहे है |

Share.
Exit mobile version