Public Updates ( काजल तिवारी ) -:   बड़ी खबर सामने आ रही है पंजाब के फिरोजपुर DSP सिटी सुरिंदर बांसल को उनकी सरकारी रिहायश से बुधवार को हिरासत में लिया | पता चला है कि उच्च अधिकारियो पर आधारित टीम ऑफिसर कॉलोनी स्थित DSP बांसल की सरकारी रिहायश पर आई और बांसल को हिरासत में लेते हुए उनके पुरे घर की तलाशी की गई |

Police arrested DSP Surinder Bansal

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की अधिकारियो की टीम ने DSP को अपने साथ लुधियाना ले गई है | बताया जा रहा है की अपने ही विभाग के एक इंस्पेक्टर सहित 10 पुलिसकर्मियो के तस्करो और गैंगस्टरों से सबंध होने का खुलासा हुआ है |

बताया जा रहा है की DSP सुरिंदर बांसल को बुधवार को 7 लाख रुपए के लेनदेन के एक पुराने मामले में हिरासत में लिया गया है | उन पर पैसे लेकर केस को दबाने का आरोप लगा है |

आपको बता दे की 3 महीने पहले SSP दीपक हिलौरी ने जिले के कुछ पुलिस कर्मियों को सर्च ओप्रशन का आर्डर दिया था | उसमे तस्करो का पता लगाने के लिए कहा गया था जिसमे DSP के खिलाफ पुलिस कारयवाई कर रही थी जिसमे बहुत सारी बाते उनके खिलाफ मिली थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर ;लिया गया है |

Share.
Exit mobile version