Public Updates ( काजल तिवारी ) -: तरनतारन से बड़ी खबर सामने आ रही है की 2 गुटों में ताबतोड़ गोलिया चली है | इस दौरान एक की मौत 2 घायल हो गए है आइये जानते है पूरा मामला |
जानकारी के अनुसार आपको बता दे की यह खबर तरनतारन खवासपुर गांव की है जहा पर दोनों पक्षों में किसी कारण को लेकर बहस हो गई | मृतक व्यक्ति की पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई है | घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया गया है |
पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन शुरू कर दी है और पता लगाया जा रहा है की आखिर यह फिरंग क्यों की गई और वजह क्या है | आपको बता दे की पंजाब में रोजाना ही फायरिंग की खबरे सामने आ रही है |