Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  बड़ी खबर सामने आरही है बाबा बकाला साहिब न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने हल्का विधायक दलबीर सिंह टोंग के गिरफ़्तारी वारंट जारी किए है | जानकारी के मुताबिक न्यायिक मजिस्ट्रेट बिक्रमदीप सिंह की अदालत में सपूर्ण सिंह मक्कड़ बनाम दलबीर सिंह टौंग का मामला चल रहा है |

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की अदालत ने इस सम्बंधित 5 बार विधायक को पुलिस के जरिए वारंट भेजे गए थे पर उक्त विधायक अदालत में पेश नहीं हुआ | अदालत ने थाना ब्यास के SHO को आदेश जारी कर कहा कि वह विधायक टोंग को गिरफ्तार करके 17 फ़रवरी 2024 को पेश करे |

इस मामले सबंधित विधायक दलबीर सिंह टोंग ने कहा की यह दुबारा पुराना केस है | जिसमे उनका राजीनामा भी हो चूका है वे कोर्ट के आदेश का सम्मान करते है | फिलहाल आपको बता दे की विधायक पर जल्द ही कड़ी कार्यवाई हो सकती है |

Share.
Exit mobile version