Public Updates ( काजल तिवारी ) -:   बड़ी खबर सामने आ रही है अमृतपाल सिंह को लेकर की राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA पंजाब के जिला तरनतारन से निवासी कथित नशा तस्कर अमृतपाल सिंह की एक करोड़ की 34 लाख 12 हज़ार की रुपये की सम्पति जब्त कर ली है | बताया गया है की यह सारी सम्पति नशीली दवाई की आय से बनाई गई थी |

यह मामला 2022 में भारतीय सीमा शुल्क द्वारा 102. 784 किलोग्राम हेरोइन की बरामदी का है | जिसकी कीमत करीब 700 करोड़ रुपये है | अफगानिस्तान से शुरू हुआ यह नशा अटारी अमृतसर स्थित इंटेग्रेटिड चैक पोस्ट (आई.सी.पी.) द्वारा भारत में दाखिल हुआ था।|

आपको बता दे की इस अवैध हेरोइन को बहुत ही चालाकी से मुलट्ठी की खेप छुआपया गया था | इस मामले में 4 आरोपियों को 16 दिसंबर 2022 को आरोप पत्र दायर किया गया था | जिसमे शाहिद अहमद उर्फ़ काजी, अब्दुल वद्दू, नजीर अहमद कानी, राजी हैदर जैदी ,विपन मित्तल शामिल थे |

अमृतापल सिंह ने बड़ी ही चालाकी से 2019 से 2021 तक फण्ड ट्रांसफर करने की भी साजिश रची और फंड को सीधा शाहिद अहमद उर्फ़ काजी ,अब्दुल वद्दू ,नजीर अहमद कानी ,राजी हैदर ,जैदी विपन मित्तल के बैंक खातों में जमा करवाया | जिसके बाद NIA द्वारा अभी भी इस मामले की पूरी जांच की जा रहा है |

Share.
Exit mobile version