Public Updates ( काजल तिवारी ) -:   पंजाब और हरियाणा के मौसम को लेकर अहम् खबर, मौसम विभाग के अनुसार पंजाब सहित कई राज्यों के लिए रैड अलर्ट जारी किया गया है | मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल के आखिरी इन यानि 31 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टबैंस एक्टिव होगा | इससे पंजाब व हरियाणा में बादल छाए रहने के साथ बारिश भी हो सकती है |

वही बात करे समूचा उत्तर भारत घने कोहरे में डूब गया है | इसके साथ ही बता दे की कड़ाके की ठंड बढ़ेगी | तो आप सब इस आने वाले मौसम के लिए अलर्ट हो जाये | बताया जा रहा है की 27 दिसंबर तक पंजाब में सुबह व देर रात के समय धुंध पड़ने की सम्भावना है |

28 व 29 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा जबकि 30 व 31 दिसंबर को पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा अगले 2 दिन घने कोहरे की चेतावनी दी गई है और रेड अलर्ट के कारण एहतियात बरतने को कहा गया है।

Share.
Exit mobile version