Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  jalandhar: पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन के आहान पर कलम छोड़ हड़तान 28 नवंबर तक बढ़ा दी गई है | जिस कारण सिविल अस्पताल में भी मेडिकल सुप्रिडेंट दफ्तर में कलर्को ने कामकाज ठप रखा जिससे काम करवाने आये लोग परेशान रहे |

इस दौरान कलर्को ने ऑफिस के बाहर भी नारेबाजी की और मुख्यमंत्री से मांग कि की उनकी मांगो को जल्द पूरा करे नहीं तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगी | वही मेडिकल सुप्रीडेटन ऑफिस भी ऑफिस खली खली नजर आए | वही लोग अपना अपना कामकाज करनवाने के लिए दफ्तर में चक्कर लगते रहे और परेशान हो रहे है |

वहीं हड़ताल में रोष जाहिर कर रहे प्रधान नरिंद्र सिंह, सतनाम सिंह, दीपक ठाकुर, आशु, करण, रोहित आदि ने कहा कि उन्हें भी दुख हो रहा है कि हड़ताल के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,

लें अपनी मांगो को पूरा करने व सरकार को नींद से जगाने के लिए हड़ताल जरुरी थी सरकार को भी चाहिए कि उनकी मांगो को पूरा कर हड़ताल को जल्द ख़तम करवाए | देखा जाए तो आए दिन पंजाब में धरने लग रहे है |

Share.
Exit mobile version