Public Updates ( काजल तिवारी ) -: (Indore. MP )  आज कल बोला जाता है की सोशल मीडिया का जमाना है पर यही सोशल मीडिया हमें फ़ायदा भी देता है और नुक्सान भी हम इससे पैसा कमाना सीखते है और पैसा कमाते भी है | परन्तु कही ना कही ये सोशल मीडिया बच्चो को गलत रास्ते भी डाल रहा है। .. अगर बच्चो से फ़ोन छीन लिया जाए तो वो गुस्सा हो जाते है और दे दो तो खुश…… क्या करे माँ बाप ?

अगर देखा जाये तो बढ़ती टेक्नोलॉजी हमारे बच्चो को आगे भी बढ़ा रही है… परन्तु कही ना कही नुक्सान भी पंहुचा रही है | अगर बच्चो को फ़ोन दे दिया जाये तो वो गेम खेलते पागल हो जाते है.. या फिर बैंक से लाखो पैसे फुर्र हो जाते है |

ऐसा ही एक मामला इंदौर से आया… जहा पर माता- पिता ने अपनी बेटी को फ़ोन इस्तेमाल से मना किया तो बेटी ने फांसी लगा ली | अगर देख जाये तो यहाँ पर अब माँ- बाप को गलत तो नहीं बोला जा सकता है ……….. क्योंकि वो बच्चो को सही रास्ता नहीं दिखाएंगे तो कौन दिखाएगा | परन्तु बच्चे इन बातो को समझ नहीं पा रहे है वो फॅमिली पे कम विश्वास और पराओ में ज्यादा करने लग गए है | अतः यह खबर पढ़ आप बताए की क्या गलत है और क्या सही है माँ- बाप को क्या करना चाहिए |

Share.
Exit mobile version