Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  ताजा मामला फिरोजपुर से सामने आया है की जेल में बंद एक व्यक्ति की जामनत करवाने का झांसा देकर उसे 80 हज़ार रूपए का चूना लगाया गया है | पुलिस थाना ममदोट की पुलिस ने अला पुत्र बजीर वासी जिला कपूरथला के हिलाफ तजा मामला दर्ज किया है |

यह जानकारी SHO गुरचरण सिंह ने बताया कि शिकायकर्ता मुद्दई चरणजीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह वासी गांव गंधू किल्चा ने पुलिस अधिकारियों को दी लिखती शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया है कि उसका लड़का हरपाल सिंह एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में केंद्रीय जेल फिरोजपुर में बंद है |

बताया दे जिनकी जमानत करवाने के लिए काला पुत्र वजीर ने उसे झांसा देकर पहले 5000 रुपए नकद और फिर 1 लाख 75 हजार रुपए अलग-अलग तरीकों को अपने बताए हुए बैंक खातों में गूगल पे द्वारा ट्रांसफर करवा लिए।

मगर हरपाल सिंह की जमानत करवाने के लिए उसने किसी वकील आदि पर पैसे खर्च नहीं किए और इस तरह से नामजद व्यक्ति ने उसके साथ 1,80,000 रुपए की ठगी मारी है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है |

Share.
Exit mobile version