Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  जैसे की आपको पता है की पंजाब में पिछले कुछ समय पहले बाढ़ आने काफी नुक्सान हुआ था | फसलों से लेकर स्कूल घर, सब पानी में बह गया था | इसी बीच स्कूलो को बहुत नुक्सान हुआ था | बच्चो की पढाई पर असर हुआ था वो अलग, स्कूल के इमारतों में दरारे डेस्क से लेकर सब चीजे किताब तक बच्चो की ख़राब हो गई थी |

वहीं शिक्षा विभाग अफसर मनीष ने कहा कि वह विभाग के सिविल वर्कर्स स्टाफ के साथ चैकिंग करेंगे। स्कूलों के नुकसान का अनुमान पहले ही लगाया जा चुका है। स्कूलों को ग्रांटें जरूर दी जाएंगी। जिला अफसर DOP के साथ अभी संपर्क नहीं हो सका है।

बाढ़ की मार झेल स्कूलों ने अभी भी आंखे बिछाए सरकारी ग्रांट का इंतज़ार कर रहे है | अभी तक स्कूलो तक ग्रांट सहायता नहीं पहुंची है| दीवारों में दरारे, टूटे शौचालय, धसे हुए फर्श की ओर शिक्षा विभाग को तुरंत ध्यान देने की जरूरत है| इस दौरान शिक्षा विभाग ने स्कूलो का दौरा भी किया था और आश्वासन दिया परन्तु अभी तक स्कूलो की मुरम्मत नवीनीकरण नहीं हो पाया है |

Share.
Exit mobile version