
पब्लिक अपडेट [ काजल तिवारी ] -: पंजाब कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के घर परिवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज छापा मारा है।
कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के घर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ई.डी.) द्वारा छापेमारी करने की खबर के बाद बताया जा रहा है कि उनके घर के बाहर सी.आर.पी.एफ. का सख्त पहरा लगा हुआ है।
इस बात का भी पता लगा है कि भारत भूषण आशू की पत्नी सुबह मंदिर गई थी। जब वह वापस आई तो उसे और पूर्व मेयर बलकार सिंह को पुलिस ने घर के अंदर दाखिल नहीं होने दिया।
अनाज ढुलाई में घोटाले के आरोप लगे
ED टीम द्वारा मामले के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है, जबकि पूर्व मंत्री आशु के घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार में भारत भूषण अशोक फूड एवं सप्लाई मंत्री थे। उस दौरान आशु पर अनाज दुलाई समेत कई अन्य घोटालों के आरोप लगे। आशु जेल में रहे, जमानत पर बाहर हैं पंजाब सरकार ने लुधियाना समेत अन्य जगहों पर भी आशु के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। इसके चलते आशु को कई महीने जेल भी काटनी पड़ी और अब वह जमानत पर बाहर हैं।
ED ने विजिलेंस से अनाज घोटाले के कागज लिए थे। इसके बाद जांच प्रक्रिया के तहत आज छापामारी की गई है। फिलहाल ED टीम जांच में जुटी है।