Public Updates ( काजल तिवारी ) -:   बड़ी खबर पंजाब में आज कांग्रेस बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने जा रही है | उम्मीद है कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी नेता व वर्कर शामिल होंगे। कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर किया जा रहा है। यह प्रदर्शन तब किया जा रहा जब चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन में कांग्रेस और आप एक हो गए हैं।

आए दिन पंजाब में वारदातें हो रही हैं। लोगों के मन दहशत का माहौल बना रहता है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। जिक्रयोग्य है कि कांग्रेस का प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गांव के नजदीक रखा गया है। प्रदर्शन वाली जगह व आसपास अभी घना कोहरा छाया हुआ है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रदर्शन सरकार के खिलाफ किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में कुराली के पडियाला में उक्त किया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि सत्ता में आने के बाद आप सारे वादे भूल गई है।

Share.
Exit mobile version