Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  पंजाब कैबिनेट की आज अहम बैठक हुई जिसके बाद सी.एम. मान ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान सी.एम. मान ने कई बड़े ऐलान किए और 22 जनवरी को छुट्टी न देने का कारण भी बताया। पंजाब में बच्चों को पहले ही बहुत सी छुट्टियां हो चुकी हैं। वहीं 22 जनवरी का लाइव टैलीकास्ट चलाया जाना था इसलिए छुट्टी की जरूरत नहीं होती। इसी के चलते ही छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया। आपको बता दें अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन पंजाब में सरकारी कार्यालयों-स्कूलों में छुट्टी को लेकर असमंजस बना रहा।

जबकि 22 जनवरी को हरियाणा में और चंडीगढ़ में छुट्टी का ऐलान किया गया। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने भी देशभर में केंद्रीय कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की थी।

वहीं पंजाब में इसे लेकर सरकार द्वारा कोई ऑर्डर जारी नहीं किया गया। इन दिन प्राइवेट स्कूलों वालों ने अपने स्तर पर छुट्टी का ऐलान किया था। पंजाब सरकार द्वारा छुट्टी न देने पर राजनीति भी गरमाई रही और विपक्ष दलों द्वारा सी.एम. मान को निशाना भी बनाया गया।

 

Share.
Exit mobile version