Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  बड़ी खबर सामने आ रही है सिविल अस्पताल से जहा की जानकारी के अनुसार अस्पताल में ट्रामा वार्ड कल दोपहर से बंद है इसी के चलते मरीजों को फीमेल वार्ड में शिफ्ट किया गया है | इस दौरान लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा | एक बैड पर 2 मरीजों को लेटाया गया |

जानकारी के मुताबिक बताया गया है की अस्पताल स्टाफ के नाम छुपाते हुए कहा की स्टाफ की कमी है | वही दूसरी तरफ अस्पताल के एमएमओ मंदीप कौर का कहना है कि कुछ दिनों के लिए ट्रामा वार्ड को बंद किया गया है |

इन्फेक्शन से बचाव करने के लिए सैनिटाइजव साफ़ सफाई करवाई जा रही है | इसके बाद वार्ड को खोल दिया जाएगा | मरीजों के साथ- साथ आए परिवार वालो बहुत परेशान नजर आए |

परिजनों ने कहा कि मरीजों के देखभाल के लिए स्टाफ की कमी नजर आ रही है। एक बैड पर दो-दो मरीज लेटा रहे हैं जिस कारण उन्हें ज्यादा परेशानी हो रही है।

Share.
Exit mobile version