Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  खन्ना से बड़ी खबर सामने आई है की ASI को महिला कॉन्स्टेबले का यौनशोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है | महिला कॉन्स्टेबल ने आरोप लगाए है की ASI द्वारा 2 साल से उनको परेशां कर रहा था | आइए आपको बताते है पूरा मामला |

जानकारी के मुताबिक ASI मनजीत सिंह डीओपी खन्ना में तैनात है | वह 2 साल से महिला कॉन्स्टेबल के साथ यौनशोषण कर रहा था जिसके बाद वह महिला को रोज व्हाट्सएप कॉल करता और गन्दी -गन्दी बाते करता साथ ही जब वह अकेली होती तो उनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता था |

और उनको बोल रहा था मेरे साथ रात बिताओ कही घूमने चलो रात को जिससे तंग आ कर महिला कॉन्स्टेबल आत्महत्या करने के लिए तैयार हो गई थी इसके बाद उसने पुरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी | महिला कॉन्स्टेबले के आरोप के अनुसार ASI को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है |

Share.
Exit mobile version