Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  चंडीगढ़ से खबर सामने आ रही है की की मासूम लड़की को चाकू दिखाकर दुष्कर्म करता था तथा उसके बाद उसे बोलता था की परिवार को बताया तो तुम्हे जान से मार दूंगा |

जिसके बाद इस मामले में अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई और साथ ही 50 हज़ार का जुर्माना भी लगाया है | आइये आपको बताते है पूरा मामला |

आपको बता दे की यह मामला 6 महीने पहले का है आरोपी का नाम वरुण है (उत्तराखंड ) जो की कोठी में काम करता था तथा उसी मालिक की बेटी के साथ उसने चाकू दिखा दुष्कर्म किया और बोला की अगर अपने परिवार को बताया तो जान से मार दूंगा|

जिसके बाद लड़की रोज धमकी से गंदे काम से थक गई थी उसने एक दिन हिम्मत जुटा के अपने परिवार को सारी बात बताई |

जिसके बाद 6 महीना पहले सेक्टर- 34 थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला के बताने पर केस दर्ज किया था | जिसके बाद आरोपी को कोर्ट ने उम्रकैद की सज़ा सुनाई और साथ ही 50 का जुर्माना लगाया |

Share.
Exit mobile version