जालंधर Public Updates tv  Jalandhar by-election: जालंधर वेस्ट में उपचुनाव को लेकर सारी पार्टिया तैयारियों में लगी हुई हैं। उम्मीदवार की घोषणा के बाद सारी पार्टियां जीत हांसिल करने के लिए कड़ी मेहनत में जुटी हुई हैं। ऐसे में आप पार्टी भी जालंधर वेस्ट चुनाव को जीतने के लिए प्रयास में लगी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बता दें की मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में सिफ़्त होने के बाद जीत हासिल करने के लिए मीटिंग्स कर रहे हैं। देखा जाए तो लोकसभा चुनाव में तो पानी फिर गया था। लेकिन अब दूसरा मोका ‘आप’ के पास उपचुनाव हैं। इस बार भगवंत मान के साथ उनकी पत्नी और बहन भी सहयोग करने वाली हैं।

उप चुनाव 10 जुलाई को होने और 13 जुलाई 2024 को मतगणना होगी। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,71, 482 मतदाता है। उपचुनाव के लिए 181 मतदान केंद्र होंगे। भगवंत मान ने जालंधर-फगवाड़ा रोड पर स्थित एक होटल में उपचुनाव के प्रचार के लिए मीटिंग की है साथ ही 181 बूथों के मैंनेजमेंट कमेटी का गठन भी किया जा चुका है।

Share.
Exit mobile version