पंजाब Public Updates tv  Singer Karan Aujla मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपने नए ईपी Four Me को लेकर चर्चाओं में हैं। बता दें की करण औजला को एप्पल म्यूजिक के ‘अप नेक्स्ट कार्यक्रम के लिए औजला को चुना हैं। जो गायक की सफलता की यात्रा में एक और उपलब्धि है।

Singer Karan Aujla

जानकारी के अनुसार, बता दें की एप्पल म्यूजिक ने अपने ‘अप नेक्स्ट’ कार्यक्रम के लिए पहले पंजाबी और भारतीय कलाकार के रूप में करण औजला को चुना है। 2016 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व स्तर के उभरते कलाकारों को बढ़ावा देना है और औजला का शामिल होना एक महत्वपूर्ण मोड़ है। करण औजला, जिन्होंने वर्ष 2016 में एक गीतकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में सफलता हासिल की। करण औजला का हर एक सांग ऑडियंस को पसंद आता हैं। गाने के जो वर्ड्स है वह दिल छूने वाले होते हैं शायद यही कारण हैं करण औजला की सफलता का।

कार्यक्रम में करण औजला को प्रमुखता से दिखाया जाएगा, जिसमें एक लघु फिल्म और साक्षात्कार शामिल हैं। जिसमें उनकी यात्रा और संगीत में भाषाई बाधाओं को तोड़ने के उनके सपनों को उजागर किया जाएगा। यह एक गौरवपूर्ण कदम है जो भारतीय संगीत के स्तर को ऊपर उठाता है और नए कलाकारों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण होगा।

Share.
Exit mobile version