Public Updates ( काजल तिवारी )-: बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि वैसे कहते अवैध रिश्तों का अंत हमेशा बुरा ही होता है। अवैध रिश्ते पहले तो खुशी देते हैं, लेकिन बाद में इसके अंजाम खतरनाक ही साबित हुए हैं। ऐसा ही एक मामला गाजीपुर में देखने को मिला है। जहां 35 साल की महिला ने अपने 26 साल के प्रेमी की हत्या कर दी। महिला ने उसे फोन करके शनिवार की रात उसे घर बुलाया। जैसे ही प्रेमी बेडरूम के बिस्तर पर बैठा। महिला ने चेहरे पर चाकू से ताबडतोड़ हमला कर दिया। इसके बाद प्रेमी तड़प-तड़पकर मर गया। महिला प्रेमी के शव के पास बैठी रही।

मामला बरेसर थाना के हुसैनाबाद गांव का है। यहां की रहने वाली एक महिला के दो बच्चे हैं। पति मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। उसका प्रेमी मनीष कुमार सिंह जो बिहार में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। महिला से प्रेमी मनीष का संबंध करीब डेढ़ से 2 साल पहले हुआ था। उनके प्रेम-प्रसंग की जानकारी उनके परिवार के लोगों को हो गई थी। इसको लेकर गांव में कई बार पंचायती भी हुई। मामला थाने तक भी पहुंचा

इसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ दूरी बना ली, लेकिन प्रेमी उससे मिलने की जिद्द करता रहा। महिला प्रेमी मनीष से दूरी बनाना चाहती थी, लेकिन मनीष महिला से आए दिन जबरन मिला करता था। जिससे गुस्साई महिला ने मनीष को ठिकाने लगाने सोच लिया। बस फिर क्या था महिला अपने दोनों बच्चों को खाना खिलाकर उनके दादा के पास सोने के लिए भेज दिया। महिला से देर रात मनीष उसके घर मिलने पहुंचा। इसी दौरान महिला प्रेमी से छुटकारा पाने के नियत से उसे पर चाकुओं से हमला कर जान ले ली। इसके बाद मृतक के साथ वह खुद कमरे में बैठी रही। वहीं, जब महिला के ससुर सुबह दरवाजा खुलवाने के लिए पहुंचे। दरवाजा नहीं खुला तब पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो पूरा मामला सामने आया है। युवक का शव बिस्तर पर पड़ा था। प्रेमी के शव के साथ महिला वहीं पास में बैठी थी।

इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि बरेसर थाना के हुसैनाबाद गांव में हत्या की जानकारी मिली थी। युवक की हत्या महिला के द्वारा किया गया है। जिसने पूछताछ में भी पूरी बात को कबूल किया है। इस मामले में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

 

Share.
Exit mobile version