Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  पंजाब में आए दिन NRI लड़को द्वारा शादी कर धोखाधड़ी की खबरे सामने आ रही है | अब धोखे से शादिया करवा अपनी पत्नियों को छोड़ लड़के भाग जाते है | अब इनकी मुश्किलें बढ़ने वाली है | पंजाब सर्कार ने NRI को भगोड़ा घोसित कर दिया है | प्रदेश के विभिन्न थानों में शादी कर भागने वाले NRI दूल्हों के खिलाफ केस दर्ज है जिनमे से 331 दूल्हों को भगोड़ा घोसित कर दिया गया है |

बताया जा रहा है की 331 दूल्हे 15 वर्षो के केस में घोसित किया गया है | पुलिस ने अब इस NRI दूल्हों की प्रॉपर्टी जब्त करनी शुरू कर दी है | यह कार्यवाही रो रही उन बेटियों और परिवारों को इंसाफ दिलवाने के लिए की जा रही है | पंजाब के लोगो द्वारा अपने बच्चो को शादी कर विदेश सेटल करने का फ़ायदा शातिर NRI उठा लेते है और शादी कर दहेज़ ले विदेश फुर हो जाते है |

NRI पर दर्ज केस में हैरान करने वाला मामला सामने आया है | मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका-35, ऑस्ट्रेलिया-23, न्यूजीलैंड-6 ,जर्मनी-7, कनाडा-35 और सबसे ज्यादा यू के-46 है |इन सभी के खिलाफ केस दर्ज है और सबको भगोड़ा घोसित कर दिया गया है | गौरतलब है की इस सम्बन्धी पंजाब महिला आयोग ने पूर्व चेयरमैन मनीषा गुलाटी ने कनाडा के प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है |

Share.
Exit mobile version