Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  बड़ी खबर सामने आ रही श्री दरबार साहिब में काउंटर से एक लाख रुपये चोरी हो गए | यह घटना रविवार देर रात की है | आइये बताते है की कैसे एक लाख रुपए श्री दरबार साहिब के काउंटर से गायब हुए है |

जानकारी के अनुसार आपको बता दे की काउंटर में क्लर्क रशपाल तैसिंह नात थे और वह पर एक महिला व 2 व्यक्ति उसके पास आए और रसीद कटवाई उसी समय एक व्यक्ति के पैसे गिर गए जिसको क्लर्क भी उठाने में सहायता करने लगा उसी समय वहा पर खड़े दूसरे व्यक्ति ने 50-50 की गद्दी उठा महिला व दोनोंव्यक्तिवहा से गायब हो गए |

इसके साथ ही आपको बता दे की क्लर्क को 1 घंटे बाद इस चोरी के बारे में पता लगा जब क्लर्क पैसे गिन रहा था तो उसको 1 लाख कम लगा उसने तब सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए तभी देख गया की किस तरफ चोरो ने पैसे चोरी कर वहा से निकल गए |

अगर देखा जाए तो सीसीटीवी लगने के वाबजूद भी चोर ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिए तो गुरुघर आने वाले श्रद्धालु अपना कीमती सामान रखने से पहले डरेंगे | इसके साथ ही आपको बता दे की सचखंड श्री हमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह ने कहा की यह क्लर्क को धोखा दे के पैसे चोरी किए गए है | फिलहाल चोरो के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है पुलिस उनकी खोज कर रही है |

Share.
Exit mobile version