Public Updates ( काजल तिवारी ) -: पंजाब डेस्क : पंजाब में अब पुलिस के घर भी डांका डालने लगे चोर अब पुलिस ही नहीं सुरक्षित तो जनता का क्या होगा | मिली जानकारी के अनुसार यह मामला एसटीफ के DSP नवनीत सिंह के घर से यह मामला सामने आया है | जहा चोर ताला ठीक करने वाले बन के DSP के घर के अंदर प्रवेश किया था |

जानकारी के मुताबिक आपको बता दे की यह घटना 2 नवंबर दोपहर 3:45 बजे की है | यह सारी घटना DSP की पत्नी के सामने घटी है आइए आपको बताते है कैसे ये चोर ताला चोर बन कर आए थे और फिर DSP के घर के बाहर गए |

पहले और जब उनकी पत्नी ने घर का ताला ठीक करवाने के लिए बोला तो सोचा की अलमारी का भी लॉक ठीक करवा लू जिसके बाद यह चोर अलमारी का लॉक ठीक करने के लिए अंदर गए और इन्होने अलमारी में नकदी और गहने देखे जिसके बाद बड़ी चालाकी से चोरो ने उन पैसे को लेकर वहा से फरार हो गए |

DSP की पत्नी ने बताया की जब वह अंदर गई तो वह देख हैरान हो गई की गहना और पैसा नहीं है जिसके बाद फ़ौरन पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और DSP की पत्नी से सारी जानकारी लेकर मामला दर्ज किया | इसके साथ आपको बता दे की शातिर चोरो की तस्वीरें CCTV कैमरे में कैद हो गई है | पुलिस का कहना है की जल्द ही इन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

Share.
Exit mobile version