Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  बड़ी खबर फिर से लूट की वारदात सामने आई है | आए दिन पंजाब से लूट की घटना सामने आ रही है | आइए आपको बताते है कि ये बड़ी वारदात कहा से आई है | मिली जानकारी के अनुसार सुनीता रानी पत्नी दविंदर पाल सिंह ने अपनी एक कोठी बेचीं थी | इसकी रकम 29 लाख रुपए गांव मोहन के उताड़ निवासी भगवान् सिंह के घर गत रात राखी गई थी |

बताया गया है की जब सुनीता रानी के घर पैसे लेने आई तो वह अपने पैसे भगवान् सिंह के घर गिन रहे थे | उसी समय 2 मोटर साइकिल सवार नकाबपोश लुटेरे आए और पिस्तौल की नोक पर सारी रकम लूट कर ले गए है | मौके पर पहुंची थाना गुरहरसहाए की पुलिस कार्यवाही में जुट गई है | जिस घर में यह लूट हुई है | उस घर के परिकारिक मेम्ब्रो को पूछताछ के लिए थाना लाया गया और उनके पास से घटना सम्बन्धी पूरी जानकारी ली गई |

Share.
Exit mobile version