Public Updates ( काजल तिवारी ) -:   बड़ी खबर सामने आ रही है लुधियाना शहर के थाना दुगरी से जहा पर पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की है | जिसके बाद यह मामला थाना दुगरी में पंहुचा और पीड़िता द्वारा पति के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है |

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की घायल महिला ख़ुशी ने बताया की उसकी शादी मुस्लिम समुदाय में हुई थी | जिसके बाद पति से विवाद के कारण तालाक हो गया | महिला का आरोप है कि गुरुवार रात को वह अपनी बहन के साथ ”स्पा सेंटर” से वापिस घर जा रही थी | इसी बीच रास्ते में उसका पति मिला और उसको रोक के गाली- गलौच करने लगा और फिर iphone महिला के माथे में जोर से मारा और फरार हो गया |

जिसके बाद महिला को काफी चोट आई महिला को अस्पताल लेकर जाया गया और वहा उसका इलाज़ करवाया, फ़िलहाल महिला की हालत ठीक है और उसके बाद महिला थाना दुगरी पहुंची और पुलिस को पति खिलाफ FIR दर्ज करवाया |

Share.
Exit mobile version