Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  लड़को से लड़किया भी अब कम नहीं पहले लड़के चोरी की वारदात को अंजाम देते थे पर अब लड़किया भी इसमे शामिल हो रही है | पहला मामला लड़को द्वारा फ़ोन चोरी का आया और दूसरा लड़कियों द्वारा एक्टिवा चोरी का लड़को को तो पुलिस ने दबोच लिया परन्तु लड़किया अभी फरार है |

नाभा पहली घटना पांडुसार मोहले की है | जहा मोटर साइकिल में सवार 2 लड़के बाजार जा रही लड़कियों का फ़ोन छीन फरार हो जाते है | जब लड़की का मोबाइल छीनता है तो लड़की नीचे सड़क पर गिर जाती है | जिसके बाद यह सारी दुर्घटना CCTV में कैद हो जाती है | दूसरी घटना संगतपुरा मोहले की है जहा लड़कियों ने घर के बाहर कड़ी एक्टिवा चोरी कर फरार हो गई है | यह घटना CCTV कमरे में कैद हो गई है |

नाभा कोतवाली के SHO गुरप्रीत सिंह ने बताया की 2 लड़के जिन्होंने ने मोबाइल फ़ोन छीना था | उनको गिरफ्तार कर लिया गया है | इनकी उम्र 20-22 की है और जिन लड़कियों ने एक्टिवा चोरी की है वो फरार है जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा |

Share.
Exit mobile version