Public Updates ( काजल तिवारी )-: बड़ी खबर सामने आ रही है की पंजाब में जो लोग सरकारी बसों में सफर करते है। आपको बता दे की आज आप घर से संभल के बाहर निकले क्योंकि आज सारी बसे बंद है सरकारी जिसे की आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल पनबस, पी. आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मंगलवार रात 12 बजे से हड़ताल शुरू कर दी है, जो मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगी। हड़ताल के कारण रोडवेज, पनबस, पी. आर. टी. सी संबंधित 3000 से अधिक बसों का चक्का जाम हो गया है। दूसरी तरफ विभाग के पक्के ड्राईवरों द्वारा बसे चलाई जाएंगी, जिसके तहत पंजाब भर में करीब 250 सरकारी बस चलने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

गत रात 12 बजे हड़ताल शुरू होने से पहले ही बसों की आवाजाही में भारी गिरावाट आ गई क्योंकि ठेका कर्मचारियों द्वारा शाम के बाद लंबे रूटों के लिए आवाजाही रोक दी गई। जिस कारण दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, उत्तारखंड, राजस्थान आदि जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी तरह सरकारी बसों की हड़ताल के कारण प्राईवेट बसों की चांदी रही।

Share.
Exit mobile version