Public Updates ( काजल तिवारी )-: कपूरथला :ढिलवां इलाके में आपसी रंजिस के चलते एक आरोपी ने अपने 5 अन्य अज्ञात साथियो के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से एक युवक की हत्या कर दी | थाना ढिलवां की पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ की तलाश जारी कर दी है |
जानकारी के अनुसार आपको बता दे की थाना ढिलवां के गांव पत्ति लाधू निवासी गुरनाम सिंह पुत्र करम सिंह ने ढिलवां पुलिस शिकायत में बताया था की उसके बेटे हरदीप सिंह उर्फ़ दीपा की गांव के ही युवक गुरप्रीत सिंह उर्फ़ हैप्पी पुत्र मंगल सिंह के साथ रंजिश चल रही थी | उन्होने बताया की इनका झगड़ा हुआ था और जिसकी वजह से मेरा बेटा ज्यादा तर बहार ही रहता था वह घर बहुत कम आया करता था |
कल रात बेटा घर आया और बैंक की कॉपी लेकर घर से चला गया जैसे वह बाहर गया उसके चीखने की आवाज सुनाई दी जब उन्होने छत से देखा तो उसका बेटा के ऊपर गुरप्रीत सिंह उर्फ़ हैप्पी अपने 5 साथियो के साथ उसके बेटे ऊपर हथियारों से हमला कर रहा था उसका बेटा चिला रहा था की बचाओ बचाओ |
इसी बीच आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ़ हैप्पी अपने साथियो के साथ ववहा से फरार हो गया | जिसके बाद वह अपने बेटे हरदीप उर्फ़ दीपा को जल्द ही सिविल हॉस्पिटल ले कर गए और वहा डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया थाना ढिलवां पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेज दिया है और आरोपियों के खोज में पुलिस लग गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

