जालंधर (Public Updates TV): सर्दियों के मौसम को देखते हुए आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ने वाली दोनों फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों को ठंड और कोहरे के चलते होने वाली असुविधा से बचाने के लिए यह शेड्यूल एडजस्टमेंट किया गया है। एयरपोर्ट निदेशक पुष्पिंदर निराला ने बताया कि समय में बदलाव की जानकारी सभी यात्रियों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

अब मुंबई के लिए इंडिगो फ्लाइट दोपहर 2 बजे मुंबई से रवाना होकर शाम 4:20 बजे आदमपुर पहुंचेगी, जबकि आदमपुर से यह उड़ान शाम 4:50 बजे रवाना होकर शाम 7:20 बजे मुंबई पहुंचेगी।
वहीं, हिंडन के लिए स्टार एयर की फ्लाइट अब दोपहर 2 बजे हिंडन से उड़ान भरकर 3 बजे आदमपुर पहुंचेगी। आदमपुर से यह फ्लाइट दोपहर 3:25 बजे रवाना होकर शाम 4:25 बजे हिंडन पहुंचेगी।
निदेशक ने बताया कि यह नया समय मौसम के बदलते हालात को ध्यान में रखकर तय किया गया है और जरूरत पड़ने पर आगे इसमें फिर बदलाव किया जा सकता है।

