फिरोजपुर/जालंधर (Public Updates TV): 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में फिरोजपुर मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों को तिरंगे के रंगों वाली आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। यह सजावट 13 अगस्त से 16 अगस्त तक की गई है, जो देशभक्ति के जज्बे को और भी प्रबल कर रही है।
मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशन जैसे अमृतसर, जालंधर सिटी, फिरोजपुर कैंट, फगवाड़ा, मोगा, ब्यास, मुक्तसर और कपूरथला को खासतौर पर तिरंगे के रंगों—केसरिया, सफेद और हरे—में रोशन किया गया है।
इन स्टेशनों की रात्रि में झिलमिलाती सजावट न केवल यात्रा करने वाले यात्रियों को आकर्षित कर रही है, बल्कि स्थानीय नागरिक भी इन दृश्यों को देखने के लिए स्टेशन की ओर खिंचे चले आ रहे हैं।
यह पहल भारतीय रेलवे द्वारा देशभक्ति की भावना को उजागर करने और स्वतंत्रता दिवस को विशेष बनाने के उद्देश्य से की गई है। तिरंगे में रंगे यह स्टेशन न केवल सजावट का अद्भुत नमूना हैं, बल्कि देश के गौरव और एकता का प्रतीक भी बनकर उभरेहैं।