जालंधर (Public Updates TV): थाना-5 की पुलिस ने 21 साल की बहू से रेप करने के आरोप में 42 साल के सौतेले ससुर को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि युवती की शादी 7 माह पहले हुई। उसकी सास की दूसरी शादी है। पति और ससुर फैक्ट्री में काम करते हैं। 8 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे पति काम पर थे। सास देवर के साथ डॉक्टर के पास गई हुई थीं।
ससुर अपने कमरे में बैठकर शराबपी रहा था। वह अपने बेडरूम में बैठी थी तो ससुर आया और बोला- पुत्तर मेरी गल सुण। यह कहकर वो अपने कमरे में चला गया। वह बात सुनने के लिए पीछे गई।
पूछा- क्या काम है तो ससुर ने बाजू पकड़कर बेड पर गिरा दिया। उसने शोर मचाया तो ससुर ने तौलिए से मुंह बंद कर दिया और रेप किया। उन्होंने पति को घटनाक्रम बताया।
दो दिन बाद पति संग थाने में शिकायत दी। एएसआई आशा किरन ने बताया कि केस दर्ज कर फरार ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल लिया है।