जालंधर (Public Updates TV): मीडिया क्लब के प्रधान एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री गगन वालिया जी की पूज्यनीय माता जी का आज दुखद निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे एक धर्मपरायण, सौम्य और स्नेहमयी व्यक्तित्व की धनी थीं।
शोक संतप्त परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अंतिम दर्शन हेतु पार्थिव देह 133, चीमा नगर, मीठापुर रोड, जालंधर स्थित निवास स्थान पर रखी गई है।
Advertisement
अंतिम संस्कार आज शाम 5:00 बजे
स्थान: मॉडल टाउन श्मशान घाट, जालंधर।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
Advertisement