Public Updates ( काजल तिवारी ) -: प्रसिद्ध गायक एवं कलाकार हरभजन मान नववर्ष के अवसर पर अपन परिवार सहित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए | इस बीच जहा उन्होंने गुरु घर के दर्शन किए, वही उन्होंने सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की और इस नए साल के आगमन पर भगवान से सभी की खुशियों और आनंद की कामना की |
आपको बता दें कि जहां हरभजन मान ने मीडिया से काफी दूरी बनाए रखी, वहीं इस बात की कोई खबर नहीं थी कि आज हरभजन मान सचखंड श्री हरिमंदर साहिब आए हैं।
Advertisement
हरभजन मान और उनका परिवार एक विनम्र श्रद्धालु की तरह गुरु घर की परिक्रमा करते हुए सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में बैठे और कड़ाह प्रसाद की देग करवाने के बाद कीर्तन सुना |

Advertisement

