Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को पंजाब के होशियरपुर पहुंचे | यहाँ उन्होंने 4 हज़ार करोड़ के 29 प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया | इस मौके पर उन्होंने 12 हज़ार करोड़ प्रोजेक्ट की घोषणा की | उन्होंने कहा कि लुधियाना से बठिंडा तक ग्रीनफ़ील्ड हाईवे बनाया जाएगा यह 75 किमी लम्बा होगा |

इसके साथ ही नितिन गडकरी ने बता की इस प्रोजेक्ट के लिए 2 हज़ार करोड़ रुपए लगेंगे लुधियाना से बठिंडा तक दूरी आप 45 मिन्ट्स में तय कर सकते है | यह दिसंबर 2025 में बन जाएगा | जिसकी कनेक्टिविटी हलवारा एयरपोर्ट तक भी होगी |

वही गडकरी के इस कार्यक्रम में पंजाब के CM मन जालंधर लोकसभा सांसद के सुशील रिंकू और मंत्री ब्रह्माशकर जिम्पा, मनीष तिवारी, हरजोत बैंस अदि नहीं पहुंचे |

Share.
Exit mobile version