पंजाब Public Updates  (Toll Plaza free) : नैशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारतीय इंसान यूनियन के संगठनों ने चौथे दिन भी अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा। जिसके बाद आज भी टोल फ्री किया गया। बता दें की यह देश का सबसे महंगा टोल प्लाजा हैं। जिसके बाद एक साल में तीसरी बार टोल रेट में बढ़ोतरी की गई थी। टोल प्लाजा के बढ़ते रेट से लोग परेशान हो गए थे।

Toll Plaza free

Toll Plaza free:

लाडोवाल टोल प्लाजा पर आज किसानों का तीसरा दिन है शांति के साथ किसान अपना धरना यहां लगाए हुए हैं। टोल प्लाजा पर लगे धरने में लोगों से टोल न वसूल करने को लेकर वाहन चालकों में खुशी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे ही टोल प्लाजा फ्री करना चाहिए ताकि उनको कुछ तो राहत मिल सके।

वही टोल प्लाजा को अढ़ाई करोड़ का नुक्सान हो चुका हैं

लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर दीपेंदर सिंह ने बताया की उन्होंने किसानों की सारी मांगों को लेकर यह सूचना नैशनल हाईवे अथॉरिटी को दे दी हैं। इसके साथ उन्होंने ने बताया की टोल प्लाजा बंद होने की वजह से कंपनी को अढ़ाई करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ हैं। उन्होंने ने कहा की वह कोई फैसला नहीं ले सकते है उन्होंने कंपनी ठेके में ले रखी है। इसका फैसला सिर्फ नैशनल हाईवे अथॉरिटी ही ले सकती हैं।

Share.
Exit mobile version