Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में आज कैबिनेट की बैठक हुई | CM के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक बुलाई गई | इस दौरान काफी अहम फैसले लिए गए है जिसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सांझी की है |

CM मान ने 16 वी विधानसभा का 5वा समागम बुलाने की मंजूरी दी है विधानसभा सत्र ऐसी महीने बुलाने का फैसला लिया गया | यह सत्र 2 दिन चलेगा | बता दे कि 28 व 29 नंबर 2023 को यह सत्र बुलाया गया है |

हरपाल चीमा ने बताया कि 2 दिन बुलाए गए सत्र में अलग अलग पेंडिंग बिल पास किए जाएंगे | महाराजा भूपिंदर यूनिवर्सिटी पाटियाला में नई असामियों की रचना की गई | यूनिवर्सिटी में 9 पदों की मंजूरी दी गई है | ताकि काम को सुचारु ढंग से चलाया जाए | कैबिनेट बैठक काफी सारे कैदियों को कुछ केसो में रिहा किया गया और कई कैदियों के केस रद्द किए गए है |

वही प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैबिनेट मंत्री चीमा ने प्रताप बाजवा द्वारा हाई कोर्ट का रुख करने में तंज कसा इसके साथ ही कांग्रेस सरकार में लाइव प्रसारण नहीं होता था | विरोधी पक्षों को नहीं दिखाया जाता था | लेकिन उनकी सरकार आप ने लाइव प्रसारण की शुरआत की है | उनकी सरकार का लाइव प्रसारण हो रहा है |

Share.
Exit mobile version