Public Updates ( काजल तिवारी ) -: जीकरपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहा की जीकरपुर की ढकोली में एक विवाहित महिला के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक सबंध बनाए गए और फिर और साथ ही अश्लील वीडियो भी बनाई गई और उस अश्लील वीडियो को व्हाट्सअप ग्रुप्स में वायरल करने की धमकी दी | पुलिस ने रेप तथा अन्य धाराओं के सहित केस दर्ज कर लिया है | आइये बताते है की पूरा मामला क्या है |

पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि 2021 में उसके फोन पर अज्ञात नंबर से वॉटसअप कॉल आई कॉल में मनीष नाम का व्यक्ति बोला उसके बाद मनीष द्वारा रोज कॉल्स आने लगी और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई | जिसके दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई |

शिकायत में लड़की ने बताया की मनीष का कहना था की वह भारत का रहने वाला पर काम उसका जर्मनी में है जिसकी वजह से उसे जर्मनी में सेटल होना पड़ा और उसके बाद वह लड़की को मिलने के लिए 2021 में भारत आया | और लड़की ने भी जिला कुरुक्षेत्र से बस पकड़ी और लड़के को मिलने के लिए डेराबस्सी पहुंच गई वहा लड़के ने लड़की को गाडी में बिठाया और उसे ढकोला के एक होटल में ले गया | और वहा पर उसने महिला के साथ उसकी इजाजत के बिना शारीरिक सबंध बनाए | जिसके बाद 2021 में ही 1 महीना भारत रुकने के बाद मनीष फिर जर्मनी चला गया |

जर्मनी पहुंचने के बाद फिर से दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई | और 2 साल होती रही 4 नंवम्बर 2023 को मनीष फिर से भारत आया और महिला को मिलने के लिए फिर डेराबस्सी बुलाया | जिसके बाद दोनों गाडी में बैठकर जा रहे थे तो अचानक महिला के सर में दर्द शुरू हुआ | जिसके बाद मनीष ने महिला को दवाई दी और दवाई देते महिला बेहोश हो गई | और उसने अपने आप को ढाकला के उसी होटल के कमरे में पाया जहा लास्ट टाइम गई थी | उसने देखा उसके शरीर के सारे कपडे उतरे है | और वह एक चादर में लिपटी हुई थी |

जिसके बाद मनीष ने उसकी अश्लील वीडियो दिखाई जो की उसने बनाई थी और बोला मेरे साथ फिर शारीरिक सम्बन्ध बनाओ नहीं तो इस वीडियो को वायरल कर दूंगा महिला ने डिलीट करने को बोला तो मनीष ने मना कर दिया | जिसके बाद महिला वहा से खुद को बचा के घर आई और आ कर परिजन को सारी बात बताई परिजनों ने पुलिस को सूचित किया और मनीष के खिलाफ केस दर्ज करवा अन्याय की मांग की है |

Share.
Exit mobile version