Public Updates ( काजल तिवारी ) -: जालंधर में एक विख्यात इंस्टीच्यूट विवादों में घिर गया है | बताया जा रहा है कि उक्त इंस्टीच्यूट के एक प्रोफैसर पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल कैंपस में एम.बी.ए. विभाग की स्टूडैंट्स द्वारा अपने ही प्रोफैसर पर सैक्सुअल हरासमैंट जैसे गंभीर आरोप लगाने के बाद तहलका मच गया है।
कैंपस में पढ़ने वाली गर्ल्स स्टूडैंटस ने अपने ही पी.एच.डी. प्रोफैसर पर सैक्सुअल हरासमैंट जैसे गंभीर आरोप लगा दिए हैं, जिसके बाद कैंपस में तहलका मच गया है। पता चला है कि प्रोफैसर की शिकायत महिला सैल के पास भी पहुंच चुकी है तथा मामले की जांच चल रही है। उक्त प्रोफैसर एक साल पहले ही इंस्टीच्यूट में आया है और इतना ही नहीं एम.बी.ए. के साथ-साथ पी.एच.डी. कर रही लड़कियां भी पीड़ित हैं।
Advertisement
Advertisement