पंजाब Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है । बताया जा रहा है की मानसून राज्यों में फिर से एक्टिव हो गया है। जिसके चलते मौसम विभाग ने येल्लो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेगी। वहीं मौसम विभाग ने जिला पटियाला, पठानकोट, खन्ना, डेराबस्सी, नगल, डेरा बाबा नानक, में बारिश होने की संभावना है।

वहीं तापमान की बात करे तो तापमान में बारिश के बाद भी ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलता है जैसे कल जालंधर में अचानक ही भारी बारिश हुई लेकिन उसके बाद फिर तेज धूप आ गई जिसके बाद उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ा। वही आज विभाग ने बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया किया है।
Advertisement

Advertisement

