Punjab: पंजाब में होने वाली पंचायतो के दौरान पंजाब ने राज्य की महिलाओ के लिए बड़ा फैसला लिया है। बता दे की सरकार ने 50 फीसदी सीटे आरक्षित कर दी है। सरकार के इस फैसले का पंजाब की महिलाएं बहुत खुश हुई है और तहे दिल से इस फैसले का स्वागत किया है। महिलाओं का कहना है कि वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं, ऐसे में पंजाब सरकार का यह कदम सराहनीय है।

Kingdom Consultants, jalandhar

सूत्रों के मुताबिक अकेले जालंधर जिले में करीब 950 गांव हैं और इनमें से लगभग आधे गांवों में महिलाएं ही सरपंच बनेंगी। महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलने से गांवों में महिला नेताओं की कमी महसूस होने लगी है। जालंधर ईस्ट ब्लॉक में 78 गांव हैं, जिनमें से 22 गांव एस.सी. समुदाय के लिए आरक्षित हैं और केवल 22 गांव एस.सी. महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए भी 17 गांव आरक्षित किए गए हैं। शेष 17 गांव जनरल वर्ग के लिए हैं।

Share.
Exit mobile version