Punjab:  बड़ी ख़बर सामने आ रही है पंजाब के सबसे महंगे Ladowal Toll Plaza को लेकर, बताया जा रहा है की वहां विरोध कर रहे किसानों के बीच प्रशासन द्वारा लाडोवाल टोल प्लाजा को सुबह सुबह खोल दिया गया है।

Ladowal Toll Plaza

Ladowal Toll Plaza: वहीं टोल प्लाजा के साथ लगने वाले रास्तो में भारी बल तैनात कर दिया गया है। भारतीय मजदूर किसान के अध्यक्ष दिबलांग सिंह गिल को पुलिस ने फिरफ्तार कर लिया है। टोल प्लाजा को खुलने की वजह से किसानो द्वारा रोष किया जा रहा है। तैनात बल द्वारा किसानों को टोल प्लाजा की ओर जाने से रोका जा रहा है।

Ladowal Toll Plaza

बता दें की भारतीय किसानो द्वारा 45 दिनों से टोल प्लाजा को बंद करके रखा था। किसानो का कहना था की जो टोल प्लाजा की टोल में बढ़ोतरी की गई है उसको कम किया जाये जिसके चलते किसानो ने धरना लगाया था। लेकिन आज से टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोंगो को टॉल देना होगा।

Share.
Exit mobile version