![easy visa jalandhar](http://publicupdates.in/wp-content/uploads/2023/11/easy-visa-ad.jpeg)
Public Updates ( काजल तिवारी ) -: बड़ी खबर सामने आ रही है थाना झबाल से जहा पर पुलिस को अपरबारी दोआबा नहर पल जगतपुरा से एक अज्ञात युवक का शव मिला है |
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रमुख इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अपरबारी दोआबा नहर पल जगतपुरा पर करीब 35 साल के एक युवक शव पड़ा है | जिसने नीला लोअर और शार्ट पहना हुआ है |
जैसे ही ये सुचना पुलिस को मिली ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है | अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है | शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है | पुलिस द्वारा जल्द से जल्द पता लगाने की कोशिश की जा रही है की यह शव किसका है |