Public Updates ( काजल तिवारी ) -: (jalandhar)पंजाब के लोकल बाडी मंत्री बलकार सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा फरवरी महीने से लोगों को सस्ता राशन उनके घरों में पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री इस संबंध में पहले ही राशन की डोर स्टैप डिलीवरी का ऐलान कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इससे लोगों को बाहर राशन लेने के लिए जाने में होने वाली असुविधा दूर हो जाएगी। राशन घरों में मिलने से एक तो बिचौलिए दूर हो जाएंगे और दूसरा लोगों को घरों में ही पूरा राशन मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि राशन को लोगों के घरों में पहुंचने से एक तो उन्हें पूरी मात्रा में राशन सामग्री मिल जाएगी तथा साथ ही उन्हें क्वालिटी का भी राशन उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार का उद्देश्य लोगों को सरकारी सेवाएं उनके आवास पर उपलब्ध करवाना है और इसके लिए सरकार हरसंभव प्रयास कररही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकतर सरकारी सेवाएं लोगों के घरों तक पहुंचाने का जो अभियान शुरू किया था उसमें अब तेजी लाई जा रही है।

 

Share.
Exit mobile version