Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  वर्ष 2023 का अंतिम चंद्रग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात को शरद पूर्णिमा को लगेगा और यह भारत में अशिंका रूप से दिखाई देगा | विज्ञान एवं प्रौद्योगिक मंत्रालय ने शुक्रवार को यहाँ बताया कि 28 अक्टूबर की आधी रात को चन्द्रमा उपछाया में प्रवेश करेगा और ग्रहण की अवधि 29 अक्टूबर के शुरुआती घंटे होगी | ग्रहण मध्यरात्रि के आसपास भारत के सभी भागो में दिखाई देगी |

इसके साथ ही चंद्रग्रहण पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण, अमेरिका, उतर पूर्वी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर तथा दक्षिण प्रशांत महासागर के क्षेत्रों से दिखाई देगा |

आपको बता दे की भारत में दिखने वाला अगला चंद्र ग्रहण सात सितम्बर 2025 को होगा और यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा | भारत में दिखाई देने वाला आखिरी चंद्रग्रहण आठ नवंबर,2022 को था और यह पूर्व ग्रहण था | चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर देर रात 1 :05 से लेकर 2:25 मिंट तक यानि यह एक घंटा 19 मिंट का रहेगा | 28 अक्टूबर शाम को 4 बजकर पांच मिनट पर चंद्रोदय हो जाएगा | इस ग्रहण दक्षिण की तरफ से ग्रस्त होगा |

चंद्र ग्रहण वाले दिन नाह करे ये गलतिया

1.चंद्र ग्रहण के दौरान तुलसी के पौधे को नाह स्पर्श करे
2.ना तुलसी की पूजा करे ना जल चढ़ाए
3.चंद्र ग्रहण शुरू होने से पहले तुलसी को तोड़कर रख ले
4.तुलसी को भोजन व पानी में डाल दे
5.सबसे जरुरी गर्भवती महिलाएं चंद्रग्रहण के समय बाहर ना निकले चंद्र की छाया न पड़े

Share.
Exit mobile version