
Public Updates ( काजल तिवारी ) -: लुधियाना के समराला चौक के पास गत रात दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है | जानकारी के अनुसार गाठ रात 11 बजे एक ट्रक चालक ने मोटर साइकिल चालक गुरजंट सिंह (23 ) को टक्कर मार दी | इस दौरान चालक की मौके पर मौत हो गई | तेज रफ़्तार ट्रक चालक गुरजंट सिंह को कुचलता हुआ उसके सिर से ऊपर से गुजर गया | वही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए है |
खबर आई है कि गुरजंट सिंह निकासी चदर लोक कॉलोनी सुभाष नगर जोधेवाल का रहने वाला है | गाठ रात चीमा चौक से अपने घर जा रहा था और समराला चौक में उसका एक्सीडेंट हो गया बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता पिता का इकलौता बीटा था |
आपको बता दे कि गुरजंट सिंह विदेश जाने की तैयारी में था | आपको बता दे की वह ठहरी जनता ने आरोप लगाया कि पुलिस घटना के एक घंटे बाद पहुंची और एम्बुलेंस डेढ़ घंटा बाद मौके पर आई | पुलिस ने ट्रक क कब्जे में ले लिया है |
बताया जा रहा है की ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है पर इस सम्बंद में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है | शव को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | इस घटना के बाद इलाके में भारी रोष पाया जा रहा है |