पब्लिक अपडेट ( काजल तिवारी )-:  सादिक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां हाथों में मेहंदी लगा कर एक दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी पर लड़का घोड़ी चढ़ने से पहले ही फरार हो गया। दरअसल सादिक में एक परिवार में लड़की की शादी थी और आज बारात आनी थी। बारात को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी।सजावट से लेकर खाने तक कि तयारिया हो चुकी थी पूरे घर में ख़ुशी का माहौल था।

आपको बता दे कि लड़की के माता-पिता द्वारा बड़े चाव से सारी रस्में की जा रही थी पर ये खुशी उस समय गम में बदल गई जब उन्हें पता चला कि दूल्हा तो घोड़ी पर चढ़ने से पहले ही घर से भाग चुका है। फिर ये मामला थाना सादिक पहुंचा और थाना मुखी मुख्तियार सिंह गिल के सामने दोनो पक्ष पेश हुए। लड़की के माता-पिता ने बताया कि आज बारात आनी थी जब गत दिन वह लड़के को शगुन देने के लिए उनके जिला फरीदकोट के वांदर के पास गांव डोड गए तो वहां जाकर पता लगा कि लड़का फरार हो चुका था। थाने में पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए हैं कि लड़के के पहले ही किसी और लड़की से संबंध थे और उन्हें इस बारे में न बता कर लड़की की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश की गई। अगर बता दिया जाता कि उसका सम्बन्ध किसी और के साथ भी है तो काम से काम एक लड़की कि लाइफ और खुशिया न ख़राब होती

उन्होंने बताया कि लड़की परिवार के साथ लड़के परिवार द्वारा धोखा किया गया है और लड़के के किसी और लड़की के साथ संबंधों का पर्दा रखा गया। कल शगुन देने काफी लोग गए थे और करीब डेढ़ लाख रुपए का मोटरसाइकिल भी नया खरीद कर शगुन में देने के लिए लेकर गए थे। लड़का और लड़के के पिता सरकारी कर्मचारी हैं। यह पता चलने पर लड़की का परिवार दंग रह गया और उन्होंने थाना सादिक आकर लिखित शिकायत की।

इस मामले को निपटाने के लिए सरपंच शिवराज सिंह ढिल्लों, दीपक कुमार सोनू पूर्व चेयरमैन, सुरिंदर सेठी, संजीव चावला और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबा जसपाल सिंह, परगट सिंह, सुरिंदर सिंह, परमपाल सिंह बजाज, हरजिंदर सिंह चौहान, ओम प्रकाश और अन्य नेता थाने पहुंच गए और लड़की के परिवार के समर्थन में उतर आए थे। खबर लिखे जाने तक पीड़ित परिवार लड़के और उसके परिवार पर कार्रवाई करने के लिए दबाव बना रहा था।

 

Share.
Exit mobile version